फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 क्विंतल अदरक बीज मिला, बुआई में तेजी आई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में अदरक का बीज मिलने के साथ ही अदरक की बुआई में तेजी आ गई है। जिले को इस बार 700 क्विंटल अदरक का बीज मिला है। साथ ही पिछले साल सहकारिता विभाग द्वारा सामूहिक खेती के जरिए पैदा किए अदरक के बीज का भी उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

अदरक चंपावत की प्रमुख नगदी फसलों में है। जिले में करीब 465 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अदरक की खेती हो रही है। जिसमें करीब 4609 मीट्रिक टन पैदावार होती है। यहां के जैविक अदरक की मांग उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में खूब होती है। इस बार मौसम में तपिश और बीज मिलने में देरी की वजह से बुआई में विलंब हुआ। अलबत्ता पिछले सप्ताह बीज मिलने और मामूली बारिश से खेतों में कुछ नमी होने से किसानों ने तेजी से बुआई की। जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले को कुछ समय पूर्व मिला 700 क्विंटल बीज किसानों को बांट दिया गया है। यह बीज उद्यान सचल केंद्रों में 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया।
वहीं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सहयोग से पिछले साल सहकारिता विभाग द्वारा कराई गई अदरक की सामूहिक खेती से उपजी पैदावार को बीज के रूप में रखा गया था। जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल ने बताया कि जिले की 12 समितियों में 1500 नाली जमीन पर अदरक की खेती से प्राप्त अदरक बीज से समितियों में सामूहिक खेती कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें