फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी जनसेवा शिविर में 64 शिकायतों का किया निस्तारण

Wed, 04 Feb 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी में आयोजित बहुउद्देशीय ​शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनते डीएम। स्रोत : सूचना विभाग 
विज्ञापन
चंपावत। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जीआईसी पाटी में बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता आयोजित शिविर में 64 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम झुडेली की ममता ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, पाटी के दीपक गहतोड़ी के जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग लगाने, ग्राम कोटना के रमी राम ने विद्युत लाइन संबंधी समस्या और ग्राम ढरौज की लक्ष्मी देवी ने सोलर स्ट्रीट लाइट की मांग रखी।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। शिविर में 600 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 116 प्रमाणपत्र बनाए गए। 25 लोगों के आधार पंजीकरण और संशोधन सहित समान नागरिक संहिता के तहत पंजीकरण किए गए। शिविर में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, एसडीएम नीतू डांगर, डीडीओ दिनेश डिगारी, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें