फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल अधिकारियों की बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की नेपाल से लगने वाली सीमा में शांति और सुरक्षा को लेकर इंडो-नेपाल अधिकारियों की बैठक 31 मार्च को होगी। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने बताया है कि एनएचपीसी बनबसा के सभागार में होने वाली बैठक में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा को सील किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कंचनपुर (नेपाल) के जिलाधिकारी, उप महानिरीक्षक एपीएफ कंचनपुर, पुलिस अधीक्षक कंचनपुर (नेपाल), पुलिस अधीक्षक चंपावत, मुख्य अभियंता एनएचपीसी बनबसा, कमांडेंट आईटीबीपी लोहाघाट, प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी व चंपावत, अधिशासी अभियंता शारदा हेडवर्क्स बरेली, कस्टम अधीक्षक सीमा शुल्क बनबसा सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें