फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृति डालने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। समाज कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र-छात्राओं का सत्यापन का कार्य भी पूरा हो चुका है। समाज कल्याण को इसके लिए एक करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित, जनजाति, पिछड़ी जाति के सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने इन छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति डालनी शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर सभी छात्र-छात्राओं के खातें में छात्रवृत्ति की धनराशि चली जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या ने बताया कि छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें