फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया बाढ़ नियंत्रण कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बरसाती हुड्डीनदी से बाढ़ नियंत्रण के कार्यों का विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शिलान्यास किया। बाढ़ नियंत्रण कार्य को नाबार्ड मद से करीब 422.42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे एक हजार मीटर लंबा बंधा और एक सौ मीटर लंबा वायरक्रेट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को विधायक ने पं. दया किशन पंत के पुरोहित्व में पूजा अर्चना के साथ हुड्डीनदी किनारे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि उन्होंने अपनी विधायक निधि का लगभग पूरा पैसा विकास कार्यों में खपा दिया है। इस मौके पर उन्होंने बरसाती हुड्डीनदी से चंदनी और आनंदपुर गांव में हो रहे भूकटाव की रोकथाम को करने वाले बचाव निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

करीब 422.42 लाख रुपये से होने वाले कार्यों में 222.00 लाख रुपये से एक हजार मीटर लंबा बंधा निर्माण और करीब 188.60 लाख रुपये से एक सौ मीटर लंबा वायरक्रेस का निर्माण किया जाना है। इस मौके पर विधायक ने आनंदपुर निवासी निर्मला देवी को गाय खरीदने के लिए और मनिहारगोठ निवासी नगमा और शहनाज को ढाई ढाई हजार की राशि के चैक भी दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन दीपक रजवार ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, प्रेम सिंह रावत, शंकर लाल वर्मा, दिनेश कापड़ी, राजू खत्री, केशर सिंह, दीपक मुरारी, महेश मुरारी, दीवान चंद, जोगेंद्र चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें