चंपावत। हिमवत्स संस्था द्वारा गोद लिए गए राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में विधायक कैलाश गहतोड़ी के सहयोग से सोलर लाइट लगाई गई। विद्यालय परिवार के शिक्षक और छात्रों ने उनका अभार जताया। इसके अलावा चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या बीनू जैन ने अपनी मां कांति जैन की स्मृति में लगातार दूसरे वर्ष 21 हजार रुपये की धनराशि हिमवत्स संस्था को दी। हिमवत्स संस्था के सचिव डॉ.जीवी बिष्ट ने बताया कि संस्था इस राशि से मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ पुस्तकें और अन्य जरूरी सामग्री क्रय करेगी। ब्यूरो