चंपावत। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए विभागीय वाहनों की सूची नोडल अधिकारी यातायात को प्रेषित करें। उन्होंने कहा है कि जिन विभागों के वाहनों की स्थिति खराब है, वे नियमानुसार अपने वाहनों की मरम्मत, सर्विसिंग कराते हुए वाहन की स्थिति के संबंध में लोकसभा चुनाव के लिए नामित नोडल अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।