लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 27 जनवरी को हुई पिकअप दुर्घटना में राहत और बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नगर के युवाओं ने थानाध्यक्ष मनीष खत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बुधवार को भाजयुमो के जिला मंत्री शैलेंद्र बोहरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास गिरि के नेतृत्व में युवाओं ने थानाध्यक्ष मनीष खत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि एसओ खत्री के नेतृत्व में पुलिस और अग्निशमन के राहत दल ने जान जोखिम में डालकर 300 मीटर गहरी खाई से 11 घायलों और आठ लोगों के शव निकाले थे।
बता दें कि 27 जनवरी को विकासखंड बाराकोट के च्यूरानी में शव यात्रा में जा रही पिकअप खाई में गिरने से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस और अग्निशमन दल की टीम की ओर से दुर्घटना में किए गए कार्य की सोशल मीडिया पर भी काफी सराहना हुई।