फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐपण कला प्रोत्साहन प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला उद्योग केंद्र की पहल और निधि संस्था के सहयोग से लोहाघाट में प्रोत्साहन कला के तहत एक माह का ऐपण कला प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में 20 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ उद्योग विभाग के महाप्रबंधक जीबी जोशी ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुमाऊं की इस कला को प्रोत्साहन देने और रोजगार से जोड़ने में प्रशिक्षण कारगर साबित होगा।

आयोजक संस्था के निदेशक डॉ. सुनील पांडेय ने कहा कि महिलाओं को ऐपण की परंपरागत और आधुनिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्रामोद्योग के प्रभारी एनसी कोठारी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर चेली ऐपण संस्था की सचिव विनीता आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं। संचालन हरीश कुमार ने किया। मोनिका समेत अन्य लोग प्रशिक्षण सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें