फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के दूसरे दिन भी पूर्णागिरि में लगा रहा श्रद्घालुओं का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नववर्ष के दूसरे दिन भी मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। करीब छह हजार से अधिक लोगों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामनाएं की। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन से नये साल की शुरुआत करने को दूरदराज से श्रद्धालुओं का थर्टी फर्स्ट की दोपहर से यहां पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो बुधवार को भी जारी रहा। नववर्ष मेले के लिए धाम में तैनात अतिरिक्त फोर्स के लौटने के बाद मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने दर्शन की व्यवस्था संभाले रखी। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि समिति द्वारा धाम में पथ प्रकाश एवं सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इधर, देवी मां के दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं के बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए पड़ोसी देश नेपाल जाने से वहां के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में भी खासी रौनक बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें