फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद के दो छात्र राज्य स्तरीय फुटबाल टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो छात्रों का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए फुटबाल टीम में चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को विद्यालय में दोनों छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के फुटबाल खिलाड़ी छात्र अभिषेक भंडारी एवं मनोज बोहरा का राज्य खेल महाकुंभ के लिए फुटबाल टीम में चयन हुआ है, जो देहरादून में हो रहे खेल महाकुंभ में हिस्सा लेंगे।

दोनों छात्रों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य के अलावा विद्यालय के प्रबंधक दरबान सिंह करायत, अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष मदन सिंह बोहरा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें