फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला और परीक्षा की तिथि एक होने से अभ्यर्थियों में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एनआईओएस की ओर से चल रही निजी विद्यालयों के शिक्षकों की द्विवर्षीय डीएलएड कार्यशाला और प्रवक्ता की परीक्षा तिथि 30 दिसंबर को एक साथ होने पर डीएलएड अभ्यर्थी असमंजस में पड़ गए हैं। उन्होंने परीक्षा तिथि या कार्यशाला में से एक की तिथि में बदलाव करने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएलएड प्रशिक्षु मोहन जोशी, कृष्ण चंद्र, गोकुलानंद, गायत्री, चंदन सिंह आदि का कहना था कि 30 दिसंबर को डीएलएड कार्यशाला और प्रवक्ता की परीक्षा आयोजित की गई है।

एक ही तिथि में दो स्थानों में प्रतिभाग करना उनके लिए असंभव है। उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थानों में एक ही दिन परीक्षा और कार्यशाला में उपस्थिति होनी अनिवार्य है। इस कारण डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी असमंजस में पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि एक ही दिन कार्यशाला और परीक्षा होने से एक छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने उनके भविष्य को देखते हुए कार्यशाला या परीक्षा तिथि को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें