फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन के पूर्व छात्रों ने लगाए सोलर वॉटर हीटर सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के हरोड़ी और सरिमोली गांव के लोगों को अब सर्दियों में गरम पानी मिल सकेगा। सनसाइन अभियान के तहत इन गांवों में रामकृष्ण मिशन के पूर्व छात्रों ने 500 लीटर के दो सोलर वाटर हीटर सिस्टम यहां स्थापित किए हैं।
विज्ञापन



रविवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सोलर वाटर हीटर का शुभारंभ किया। पंत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर क्षेत्रीय लोगों को भी गांव के विकास में भागीदारी करनी चाहिए। मायावती आश्रम के स्वामी एकदेवानंद ने बताया कि छात्र चिन्मय घटक, डॉ. अमिताभ चक्रवर्ती, डॉ. शोभन डे, शुभाशीष देव रॉय, मैनक नंदी, कल्यान मजूमदार, श्रीहर्ष ने ये हीटर लगाए हैं।

विशिष्ट अतिथि पूरन फर्त्याल ने कहा कि एकजुटता से विकास संभव है। सिर्मोली के भगवती मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अद्वैत आश्रम मायावती के स्वामी नरसिंहानंद महाराज ने और संचालन अधिवक्ता गिरीश उप्रेती ने किया। सिर्मोली की छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान जसोदा देवी, हरोड़ी के प्रधान विनोद माहरा, पुष्कर राम, बीडीसी सदस्य पूजा देवी आदि ने आभार जताया। इससे पूर्व पंत ने अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण कर यहां चल रहे निर्माण कार्य और धर्मार्थ अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। इस मौके पर पूर्व विधायक केसी पुनेठा, नवीन मुरारी, त्रिभुवन उपाध्याय, सचिन जोशी, भाष्कर मुरारी, सतीश खर्कवाल, आदि मौजूद थे। इससे पूर्व श्री पंत ने मानस डेयरी जाकर दुग्ध विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें