फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला टैंक बन रहा खतरे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कालेज के गेट के नजदीक पानी का खुला टैंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। यह टैंक करीब दो दशक पूर्व भवन निर्माण के लिए बनाया गया था। बाद में इसे बंद नहीं किया गया। शनिवार को भी टैंक में तीन मवेशी गिर गए थे।
विज्ञापन


इलाके के लोगों का कहना है कि टैंक के खुले रहने से अंधेरे में इसमें गिरने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन से टैंक को ढकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से डैंसली, कोयाटी, गल्लागांव, भुमलाई, रायनगर चौड़ी के नन्हें बच्चों के अलावा गांव के लोगों की खूब आवाजाही रहती है।

छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप बगौली, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विनोद बगौली का कहना है कि इस संबंध में शीघ्र ही महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता की जाएगी। उधर, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रितु मित्तल का कहना है कि शीघ्र ही महाविद्यालय स्टाफ और छात्रसंघ की बैठक बुलाकर इसका समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें