लोहाघाट (चंपावत)। दिवाली पर्व को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की बैठक में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्णय लिए गए।
शनिवार को थानाध्यक्ष मनीष खत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय और कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ने पर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु करने, खड़ी बाजार में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करने, अतिरिक्त यातायात पुलिस व्यवस्था करने का आग्रह किया।
एसओ ने बताया कि शहर में सोमवार से बुधवार तक नगर पंचायत कार्यालय से गांधी चौक, अस्पताल, राय चक्की तक मार्ग को वन-वे रखा जाएगा। खड़ी बाजार में दो महिला पुलिस कर्मी, स्टेशन बाजार में अतिरिक्त यातायात पुलिस तैनात रहेगी। दिन के समय मालवाहक वाहनों को सामान नहीं उतारने दिया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, राहुल गहतोड़ी आदि मौजूद थे।