चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदाता बनने के लिए छात्र-छात्राओं से फार्म-6 भरवाए गए। एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं ने फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए प्रभारी प्राचार्य डॉ.बीपी ओली के पास फार्म-6 जमा किए, जिन्हें शीघ्र निर्वाचन कार्यालय भेजा जाएगा।
प्रभारी प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने मोहल्लों और ग्रामीणों को अवश्य मतदान करने के लिए जागरूक करें। साथ ही चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करें। इस मौके पर डॉ.जगदीपक जोशी, धीरज गहतोड़ी, डॉ.प्रशांत जोशी, संजय बिष्ट, पूनम, निर्मल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष पारस सिंह महर, पूर्व अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, आदर्श भट्ट, प्रमोद बडेला, विनय आनंद, हिमानी जोशी, निकिता, कविता, रोहित, नीरज, पूजा आदि उपस्थित रहे।