फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर मुक्त मेमोरियल होली विजडम एकेडमी लोहाघाट और डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत में कई कार्यक्रम हुए। होली विजडम में हुई एकल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चे खूब थिरके। ध्रविका, प्राची, साक्षी विजयी रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मनोज पंत की अध्यक्षता प्रबंधक संजय पंत की देखरेख में हुई नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा दो में ध्रविका शर्मा, त्रिशा कन्याल, मानवी ढेक, तीसरी कक्षा में प्राची भट्ट, स्वर्णिका जोशी, छवि पुजारी, चार में साक्षी वर्मा, भूमिका गहतोड़ी, अर्पिता मेहरा पहले तीन स्थान पर रहीं। हेमा देव और रुचि पंत के संचालन में कमला बिष्ट, पूजा जोशी, राधा पाठक, अनीता, रीता राय, चंद्रकला भट्ट निर्णायक थे।

आयोजन में हेम बिष्ट, शुभम अधिकारी, सीमा पंत, हेम गहतोड़ी, भावना राय ने सहयोग किया। इधर डेल माउंट स्कालर्स स्कूल कर्णकरायत में छात्रों ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षिका सविता देव, भावना मुरारी, कविता मुरारी ने बापू के बताए मार्ग पर चलने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें