चंपावत/लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। आंदोलन के जिला संयोजक नागेंद्र जोशी और जिला प्रभारी प्रकाश तड़ागी के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
लोहाघाट बीआरसी में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए अक्तूबर 2005 से लागू नई अंशदायी पेंशन का पुरजोर विरोध करने का एलान किया। कहा कि शिक्षक, मिनिस्टीरियल फेडरेशन, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, कलक्ट्रेट संघ, अधिकारी, कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी संघ शिक्षा विभाग, फार्मेसिस्ट संघ, ग्राम विकास अधिकारी, कोषागार, लोनिवि, सिंचाई, वन, शिक्षा, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, उद्यान, पूर्ति, मिनिस्ट्रीयल संघों के कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं।