फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर को योग, पर्यटन स्थल और प्राकृतिक खेती का मॉडल बनाने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों की बैठक में टनकपुर को योग, पर्यटन स्थल, प्राकृतिक खेती का मॉडल बनाने को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन


नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की पहल पर बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, समाजसेवियों ने बैठक में कहा कि टनकपुर की भौगोलिक स्थिति ऋषिकेश की तरह है, जिसेे ऋषिकेश की तर्ज पर विकसित कर योगा, पर्यटन, प्राकृतिक खेती का मॉडल क्षेत्र बनाया जा सकता है। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। योग प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार कर रहे योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी ने कहा कि जल्द ही यहां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योग के साथ पर्यटन, प्राकृतिक खेती एवं नंधौर अभयारण्य को जोड़ा जायेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा राजू गड़कोटी, सौरभ कलखुरिया, दीपक पाठक, प्रतिभा अग्रवाल, मदन गहतोड़ी आदि ने सुझाव दिए। बैठक में समिति अध्यक्ष लीलाधर पांडेय, डॉ. देवी दत्त जोशी, लायंस क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन, हरेला क्लब अध्यक्ष शंकर भट्ट, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, संजय अग्रवाल, नवजीत जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें