चंपावत। यहां गोरलचौड़ मैदान में चल रही मिनी गोरलकप फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबला ट्राईब्रेकर के जरिये हुआ। इसमें यूनिवर्सल की टीम ने एबीसी आल्मामैटर को 4-2 से पराजित कर कब्जा जमाया। इससे पूर्व निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक-एक से बराबरी पर रही।
यूनिवर्सल की ओर से करन, रामलखन, अभिषेक और यश ने गोल किए, जबकि एबीसी की ओर से सिद्धांत और मनोहर ने गोल किए। मैच रेफरी नितिन तड़ागी, नीरज नाथ और रितिक तड़ागी रहे।
मुख्य अतिथि बीसी राय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर सुनील साह, महेंद्र बोहरा, श्याम सिंह कार्की, मंदीप ढेक, नरेश जोशी, बीएन उपाध्याय, मुकुल ढेक, मुन्ना राय आदि उपस्थित रहे।