फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा से मझगांव में तीन गोशाला हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बारिश से देवीपुरा के मझगांव के तीन ग्रामीणों की गोशाला ध्वस्त हो गई। रविवार रात भर ग्रामीणों के मवेशी खुल में रहे। वहीं ग्रामीण संपर्क मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को हुई बारिश से देवीपुरा ग्रामसभा के मझागांव के ग्रामीण धरम पाल, अशोक सिंह और नंदा बल्लभ भट्ट की गोशाला ध्वस्त हो गई। प्रधान माला देवी ने बताया कि प्रशासन को गोशाला ध्वस्त होने की सूचना दे दी गई है। बारिश से मझगांव स्थित एसएसबी धनुषपुल चेकपोस्ट से सोनिया नाले तक का संपर्क मार्ग जल भराव और कीचड़ की भेंट चढ़ गया। प्रधान माला देवी, उपप्रधान कमला उप्रेती, ग्रामीण शंकर लाल, शंकर दत्त, सागर भट्ट, रमेश उप्रेती आदि ने प्रशासन से सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें