टनकपुर (चंपावत)। मानसून शुरू होने के साथ ही जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा होने लगी है। मंगलवार को नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन देकर जल भराव से निजात दिलाने की मांग उठाई।
समिति के संयोजक दिनेेश चंद्र शास्त्री के नेेतृत्व में तहसील पहुंचे लोगों ने कहा कि क्षेत्र में ज्याल फार्म समेत जगह-जगह जलभराव होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने फार्म में ढाई सौ मीटर सीसी रोड निर्माण के साथ ही पानी निकासी के लिए नाली व फार्म को बोहरागोठ संपर्क मार्ग से जोड़ने को पुलिया का निर्माण करने की गुहार लगाई है।
ज्ञापन देने वालों में समिति के महासचिव कांतिबल्लभ जोशी, शाहिद हुसैन, आसिफ वारसी, रामबाबू यादव, प्रकाश चंद्र जोशी, विनय कुमार, विशन सिंह महर, अदनान खान आदि शामिल थे।