फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने किया युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र से सटे दोगाड़ी रेंज में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। युवक के जमीन पर लेटने से बाघ जंगल की ओर भाग गया। वहीं, वन विभाग ने लोगों से जंगल नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोगाड़ी रेंज के वन वाचर तुला राम अपनी ड्यूटी पर थे। वह जंगल में गश्त कर रहे थे। उनके साथ उनका 25 वर्षीय बेटा मंगल भी था। अपरान्ह करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह दोगाड़ी रेंज के पास खोपा ताल (खुरपा ताल) पहुंचे कि एक बाघ ने मंगल पर हमला बोल दिया। भयभीत मंगल जमीन पर लेट गया। उसके लेटते ही बाघ वहां से भाग गया। बाघ के चले जाने के बाद दोनों पिता-पुत्र घर की ओर लौट आए। वहीं, डिप्टी रेंजर गुणवंत ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से जंगल में न जाने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें