फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से तीन करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसबीआई की चंपावत शाखा में बैंक की पिथौरागढ़ शाखा से तीन करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। रकम मिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि पिथौरागढ़ शाखा से वार्ता के बाद वहां से तीन करोड़ रुपये बृहस्पतिवार तक पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में बैंक के पास दो करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध है।
विज्ञापन


जमा और निकासी में काफी अंतर होने से बैंक जैसे-तैसे काम चला रहा है। हालांकि बैंक ने रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की है। लंबा वक्त बीतने के बाद भी ये रकम नहीं मिल सकी है। यही वजह है कि यहां नकदी संकट अभी भी बना हुआ है।

बैंकों में नकदी का संकट जारी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में कैश की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एसबीआई से सामान्य उपभोक्ताओं को पांच हजार रुपये का भुगतान दिया गया, जबकि जरूरत मंद लोगों को अधिकतम 50 हजार रुपये दिए गए। नगर के छह एटीएम अधिकांश समय खाली रहने से लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को कैश चेस्ट से मात्र 30 लाख रुपये के छोटे नोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें