चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। इसके अंतर्गत टनकपुर में तैनात एसआई दीवान सिंह जलाल को पाटी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रभारी विहीन चल रही चल्थी चौकी के लिए लोहाघाट में तैनात एसआई हरीश प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि बीतें दिनों रेंज स्तर से पाटी थाने के एसओ प्रेम विश्वकर्मा और चल्थी चौकी प्रभारी प्रकाश राम विश्वकर्मा का जिले से बाहर तबादला हुआ था। तब से इन दोनों क्षेत्रों के थाना और चौकी प्रभारी विहीन चल रही थी। इसी को देखते हुए एसपी ने फेरबदल किया है। महिला हेल्प लाइन प्रभारी एसआई मीनाक्षी नौटियाल को बनबसा का थानाध्यक्ष और बनबसा के थानाध्यक्ष मनीष खत्री को लोहाघाट की कमान सौंपी गई है। लोहाघाट के थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल को डीसीआरबी में भेजा गया है। इसके अलावा पंचेश्वर कोतवाली के एसआई कुंदन सिंह बोरा को टनकपुर भेजा गया है। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों और प्रभारियों को तत्काल नए स्थान पर तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।