लोहाघाट (चंपावत)। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसानों से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लघु फिल्मों की शूटिंग की गई। दोनों ही फिल्मों की शूटिंग के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए उन्हें यू-ट्यूब में अपलोड किया जाएगा।
बाराकोट विकासखंड के रेगड़ू के युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत खोलिया के निर्देशन और पहल पर इस दोनों लघु फिल्में तैयार की जा रही है। खोलिया का कहना है कि फिल्म में दिखाया गया है कि परिवार के सभी लोग अपने-अपने मोबाइल में लगे रहते हैं, बच्चों को पढ़ाने और उन्हें होमवर्क कराने के लिए किसी के पास वक्त नहीं है। करीब 10 से 15 मिनट की फिल्म से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इनकी शूटिंग रायनगर चौड़ी गांव में की जा रही है, जिसमें कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के निदेशक भैरव, हास्य कलाकार तेज सिंह बिष्ट, वीरेंद्र मेहता, आशा फर्त्याल, कमल किशोर आदित्य मेहता अभिनय कर रहे हैं। कैमरे में सहयोग हिमांशु राय कर रहे हैं।