लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट का नगरीय क्षेत्र अब तीसरी आंख की निगरानी में है, जिसके लिए प्रथम चरण में नगर के 10 स्थानों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। मंगलवार को आदर्श थाना परिसर में बने नियंत्रण कक्ष में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने कैमरों का उद्घाटन किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कैमरे लगाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिए हैं। वहां पर थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, गोविंद वर्मा, नवीन बोहरा, सुभाष बगौली, सभासद विमल कलौनी, बल्लू माहरा, भुवन उपाध्याय, राजकुमार बिष्ट आदि मौजूद थे।
यहां लगाए गए कैमरे
स्टेशन बाजार में कालू सिंह माहरा चौक में दो कैमरे, उर्वी स्वीट के सामने, अतुल होटल के सामने, शराब की दुकान के पास, खड़ी बाजार, गांधी चौक, मीना बाजार, एसडीएम कोर्ट चौराहे और हथरंगिया में एक-एक सीसीटीवी लगाए गए हैं। जबकि थाने पर बने नियंत्रण कक्ष की निगरानी के लिए भी एक कैमरा लगाया गया है।