फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले से नेपाल के सीमांत बाजार भी गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां श्री पूर्णागिरि मेला भारतीय सीमांत क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजारों में भी कारोबारी बरकत लाता है। व्यापारी भी पूर्णागिरि मेला शुरू होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मां पूर्णागिरि धाम की धार्मिक गाथा नेपाल से भी जुड़ी होने के कारण दोनों देशों को मेले का फायदा मिलता है।
विज्ञापन


पूर्णागिरि मेले में इन दिनों मां के दर्शन के लिए दिन-रात श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही हो रही है। पूर्णागिरि दर्शन के उपरांत श्रद्धालु बड़ी संख्या में नेपाल के ब्रह्मदेव एवं महेंद्रनगर स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर यात्रा पूरी कर रहे हैं। मान्यता है कि देवी के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन से ही पूर्णागिरि यात्रा पूरी मानी जाती है। इस कारण भी श्रद्धालुओं के नेपाल जाने से वहां के बाजार गुलजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें