चंपावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज के बीए अंग्रेजी विषय के द्वितीय सेमेस्टर का अंकपत्र नहीं आने पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
बताया कि अब तक अंक पत्र नहीं आने से अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ रहा है। चौथा सेमेस्टर शुरू होने जा रहा है, लेकिन अभी तक दूसरे सेमेस्टर का परिणाम नहीं आया है। इस दौरान लता नेगी, रविंद्र आर्या, संतोषी नेगी, किरन जोशी, अंजू, संजय जोशी, बीना नेगी, रेखा बिष्ट, मनोज जोशी आदि थे।