चंपावत। यहां दस दिनी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर जारी है। तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को पहाड़ी, चट्टानों पर चढ़ने समेत घायलों को निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। गंडकी नदी की पास की पहाड़ियों में दिए जा रहे प्रशिक्षण से पूर्व शिविरार्थियों को रस्सी के सहारे नदी पार करने का तरीका भी बताया गया। आरती, भावना, नीलम, मनीषा, सीमा, किरन, नीरज जोशी, गौतम, सुनील, ललित समेत प्रशिक्षण ले रहे हैं। मुख्य प्रशिक्षक धन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पुनेड़ा, सुरेश भट्ट, चंद्रकला, रितेश राय, दीपक, विनीत, विनोद गहतोड़ी प्रशिक्षण दे रहे हैं।