फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका सैलानीगोठ का एनएसएस शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ का सात दिनी एनएसएस शिविर संपन्न हो गया।


मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रिटायर्ड प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को शिविर में मिली सेवाभाव की शिक्षा को वास्तविक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन



शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत उपाध्याय ने शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा चलाए गए जन जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन सह कार्यक्रम अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष देवी चंद, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, शमशेर चंद, दलीप चंद, बहादुर चंद, लाखन सिंह नेगी, एसएस राजपूत, उमाशंकर गंगवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें