फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में आठ घंटे से अधिक बती गुल, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के समूचे पर्वतीय क्षेत्र में बुधवार को दिन भर बत्ती गुल रही। आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। लोहाघाट शहर में पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

चंपावत जिले के लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और चंपावत विकासखंड में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित थी। जिले में सिर्फ मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में ही बिजली व्यवस्था सामान्य थी। मैदान के इलाकों में बिजली आपूर्ति लोहियाहेड से होती है। पहाड़ी हिस्से में बिजली नहीं होने से आम लोगों को भारी दुश्वारी हुई। साइबर कैफे, फोटो स्टेट सहित बिजली पर आधारित कामधाम बुरी तरह प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर सरकारी विभागों में भी बिजली आपूर्ति से काम प्रभावित रहा। लोहाघाट में पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे से गुल बिजली शाम को पांच बजे बाद बहाल हो सकी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र पोषित योजना के तहत 132 केवी उप संस्थान पिथौरागढ़ और 33 केवी लोहाघाट में सर्किट ब्रेकर बदलने के काम के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसकी बाकायदा लोगों को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें