फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ने लगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में साल के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर प्रशासन एवं मंदिर समिति व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के जुट गए हैं। 31 दिसंबर को मेले तक रेल सेवा शुरू नहीं होने की स्थिति में यात्रियों के निजी वाहनों में आने से क्षेत्र की सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण को लेकर हालांकि पुलिस ने तैयारी शुरू कर दिया है, लेकिन यातायात व्यवस्था को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। वहीं, मंदिर के पुजारियों ने यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की है।

पिछले कुछ वर्षों से साल की विदाई एवं मां पूर्णागिरि के दर्शन से नववर्ष की शुरुआत के लिए पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही है। इस बार भी देश के कोने-कोने से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, 31 दिसंबर के मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को जहां एसडीएम अनिल चन्याल ने व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए, वहीं अब पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा और यातायात को नियंत्रित करने की योजना में जुट गया है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि स्थानीय फोर्स के अलावा जिले से 10 उप निरीक्षक, 30 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, 5 हेड कांस्टेबल एवं 2 प्लाटून पीएसी के साथ ही एसएसबी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बूम से आगे बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बड़े वाहन उचौलीगोठ बूम पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि समिति भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास में जुटी है। दर्शन में श्रद्धालुओं की मदद के लिए समिति के स्वयंसेवक तैनात किए जा रहे हैं। मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी के मुताबिक अन्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी हुई है, जो अब साल के पहले दिन तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें