फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोलीगांव के छात्रों को कानूनी जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज ढोलीगांव में लगे विधिक साक्षरता शिविर में छात्रों को विभिन्न कानूनी जानकारियां देने के साथ नि:शुल्क कानूनी साहित्य वितरित किया गया।

प्रधानाचार्य केके शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में पैरा लीगल वालंटियर केशर सिंह फर्त्याल ने तेजाब से होने वाले अपराधों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कानूनी प्रावधान बताए। बालिकाओं के लिए संचालित गौरा देवी कन्याधन योजना, नंदादेवी कन्याधन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विवाह अधिनियम 2006 और दहेज विरोधी कानून, मोटर वाहन अधिनियम के अलावा यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर शंकर सिंह बोहरा, ईश्वर सिंह बिष्ट, कृष्णा आर्या, ममता आर्या, हयात सिंह, संजू, निर्मल कुमार जोशी, हरीश जोशी, राजेश कोटवाल, संजय आर्या, मुदित बिष्ट, कुसुम तिवारी, प्रेम सिंह सिंग्वाल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें