टनकपुर (चंपावत)। यहां आयोजित एक दिवसीय जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत हुई ताइक्वांडो और बाक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बखूबी से अपनी प्रतिभा दिखाई।
स्टेडियम में आयोजित इस खेल महाकुंभ के तहत हुए ताईक्वांडो में अंडर 14 के 18 किलो भार वर्ग में देव जोशी विजेता रहे। 21 किलो भार वर्ग में मो. शाविज विजेता, मानव वाल्मीकि उप विजेता, 23 किलो में दिनेश चौहान विजेता, प्रियांशु उप विजेता रहे। अंडर 14 आयु वर्ग की बाक्सिंग में खुशी विजेता, दिव्यांशी उप विजेता, 20 किलो भार वर्ग में कुमकुम भट्ट विजेता, मेघा उप विजेता रही। बालक 30 किलो भारवर्ग की बॉक्सिंग में सचिन महर विजेता, सौरभ उप विजेता, 42 किलो में अनुज चौहान विजेता, अंकित महर उप विजेता रहे।
44 किलो भार वर्ग में प्रियांशु भंडारी विजेता, पियांशु उप विजेता, 46 किलो भार वर्ग में लोकेश मेहता विजेता, अनुराग उप विजेता, 48 किलो भार वर्ग में दिग्विजय रावत विजेता, विक्रांत महर उप विजेता रहे। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दीपक पाठक ने पुरस्कार वितरित किए। योगेश चंद, रमेश प्रकाश, नवीन चौहान, जेएस मेहता, दिलदार अली, हरीश नेगी, सुनील पांडेय, अकबर खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला क्रीडा़धिकारी आरएस धामी, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, बाक्सिंग कोच नवीन चौहान, नंद किशोर जोशी जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट आदि मौजूद थे।