फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में गोल्ड विजेता इमरान का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। कनाडा में 27 सितंबर से 1 अक्तूबर तक हुई कॉमनवेल्थ ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता टनकपुर के वार्ड नंबर तीन रेलवे स्टेशन रोड निवासी इमरान अली पुत्र अब्दुल गफ्फार का रविवार को क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने रैली के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने इमरान की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए बड़ा गौरव बताया। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी इमरान की उपलब्धि पर खुशी जताई। इस दौरान रामायण प्रसाद, ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिलदार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष करन सिंह सजवान, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, प्रकाश सिंह, गौरव खोलिया आदि शामिल थे। इससे पहले बनबसा पहुंचने पर भी इमरान अली का मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के बच्चों और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्ट्रांग फार्म के सचिव युजिन जार्ज, मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के खेल प्रशिक्षक अविनाश कुमार, शखावत अली, रविंद्र कापड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



फोटो 15 टीएनपीबीएनबी 03 पी।
फोटो 15 टीएनपी 11 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें