चंपावत। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने 10 एवं 11 अगस्त को होने वाले संघ के प्रांतीय अधिवेशन की तिथि में परिवर्तन किया है। महासंघ की जिला इकाई की बैठक में बताया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अब प्रांतीय अधिवेशन की तिथि 11 एवं 12 नवंबर को प्रस्तावित की गई है।
ईश्वरी दत्त गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को अनुमन्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किए जाने, एसीपी की व्यवस्था पूर्ववत लागू किए जाने, उन्हें तृतीय श्रेणी में पदोन्नति दिए जाने, बहुउद्देशीय कर्मी घोषित किए जाने समेत कई मामलों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जीआईसी लोहाघाट में तैनात अनुसेवक जमन सिंह बिष्ट के निधन पर शोक प्रकट किया गया। बैठक में गणेश लाल वर्मा, गिरधारी नाथ, दिनेश चंद्र भट्ट, दीवान राम, भुवन चंद्र, भैरव सिंह भंडारी, पीआर टम्टा, मनोज कुमार, रमेश लाल, जगदीश चंद्र पांडेय, कैलाश मेहता आदि ने विचार रखे।