मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 18 जुलाई को टनकपुर भ्रमण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से विभागीय कार्यों की पूरी जानकारी के साथ जनता मिलन कार्यक्रम एवं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
डीएम ने पुलिस विभाग को समस्त कार्यस्थलों व अन्य आवश्यकता वाले स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था, एक्सेस कंट्रोल, सलामीगार्ड, यातायात ,आवागमन मार्गों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी टनकपुर तथा बनबसा को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा लोनिवि के अधिकारियों स्टेडियम परिसर के आंतरिक मार्गों और राजमार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने एसडीएम तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को आगवानी - विदाई, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, प्रोटोकोल संबंधित समस्त व्यवस्थाएं करने, जिला उद्यान अधिकारी को बुके तथा मालाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, पीडी एचजी भट्ट, अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यानारायण आदि मौजूद थे।