फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धमोड़ के पास दरकी पहाड़ी, पैदल रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने पूर्णागिरि धाम की यात्रा को जोखिम भरा बना दिया है। एक ओर किरोड़ा नाले का उफान तो दूसरी ओर बाटनागाड़ का मलबा और मार्ग पर जगह-जगह दरक रही पहाड़ियों से हादसे का खतरा बना है। लोनिवि ने हनुमान चट्टी और लादीगाड़ में दरकी पहाड़ी का मलबा हटाकर रास्ता खोला तो बृहस्पतिवार शाम सिद्धमोड़ पर दरकी पहाड़ी का भारी मलबा आने से पैदल मार्ग बंद हो गया है। लोनिवि की टीम रास्ता खोलने में जुटी है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर समिति के आग्रह पर 19 सितंबर तक शाम साढ़े सात बजे से सुबह चार बजे तक ककरालीगेट और बूम से आगे वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।

बरसात में दिनों में आए दिन किरोड़ा नाला पूर्णागिरि मार्ग पर बसे गांवों के लोगों के लिए आफत पैदा करता है। नाले के ऊपर आते ही इन गांवों का घंटों तक सड़क संपर्क कटा रहता है। स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को विवश होते हैं। बृहस्पतिवार को बाटनागाड़, हनुमान चट्टी और लादीगाड़ का मलबा साफ कर मार्ग खोला गया तो सिद्धमोड़ पर दरकी पहाड़ी का भारी मलबा आने से पैदल मार्ग बंद हो गया है। मलबा गिरने से बिजली को पोल तिरछा होने के साथ ही एक दुकान को भी मामूली क्षति पहुंची है। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि रास्ता खोलने को लोनिवि की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन


इधर, मंदिर समिति के आग्रह पर एसडीएम ने 19 सितंबर तक पूर्णागिरि जाने वाले वाहनों को शाम साढ़े सात बजे से सुबह चार बजे के बीच ककरालीगेट और बूम से आगे न जाने देने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिस दिन मौसम विभाग चेतावनी जारी करेगा, उस दिन पूर्णागिरि मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

किरोड़ा के उफान से पूर्णागिरि मार्ग पर तीन घंटे आवागमन बंद रहा
टनकपुर। शुक्रवार सुबह फिर उफनाए किरोड़ा नाले से पूर्णागिरि मार्ग पर करीब तीन घंटे आवागमन बंद रहा। खेतखेड़ा, थ्वालखेड़ा, गैंड़ाखाली, उचौलीगोठ, चिलियाघोल, बूम गांव का टनकपुर से सड़क संपर्क टूटा रहा। नाले में पानी कम होने के बाद आवाजाही सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


शारदा नदी के तटबंध से झाले हटाने को नोटिस
टनकपुर। एनएचपीसी प्रशासन ने बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील शारदा चुंगी कॉलोनी क्षेत्र में शारदा नदी के तटबंध पर झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से रह रहे परिवारों को तटबंध खाली करने के आदेश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी नगर पालिका के माध्यम से इन परिवारों को नोटिस जारी कर तत्काल तटबंध खाली करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाली न करने पर प्रशासन द्वारा खुद खाली कराने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें