पाटी (चंपावत)। सोर कल्याण समिति पिथौरागढ़ की ओर से हुए चार दिवसीय अखिल भारतीय भित्ति चित्रण कार्यशाला में पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जीआईसी खेतीखान के शिक्षक हरीश चंद्र गहतोड़ी को सम्मानित किया। शिक्षक गहतोड़ी ने विभिन्न राज्यों के चित्रकारों को बुलाकर उनके साथ संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए चित्रांकन के जरिए प्रयास किए। चित्राकंन में हिलजात्रा, देवीधुरा बग्वाल मेला, चैतोला मेला, छोलिया नृत्य, कुमाऊंनी परिधान, रंग संस्कृति, नंदा-सुनंदा महोत्सव का चित्रण सार्वजनिक स्थानों पर किया गया। पिथौरागढ़ से भित्तिचित्रण कार्यशाला से वापस लौटने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मयंक गहतोड़ी, कैलाश चंद्र भट्ट, प्रशांत बिष्ट, विक्रमनाथ गोस्वामी, भुवन जोशी, प्रकाश भट्ट, संजय भट्ट, दीपांशु भट्ट, पंकज पचौली आदि मौजूद थे।