चंपावत। कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों के कुछ स्थानों में पांच, छह जुलाई को भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई हैं। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र देहरादून से जारी पत्र के हवाले से डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि पांच और छह जुलाई को विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में भारी वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने किसी भी आपदा से तत्काल निपटने के लिए संबंधितों को आपदा से संबंधित समस्त उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
चंपावत में 26 मिमी बारिश दर्ज
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार 24 घंटे में चंपावत में 26 मिली बारिश दर्र्ज की गई। बनबसा में 19 मिली, लोहाघाट में 11 मिली, पाटी में दो मिली बारिश दर्ज की गई।