फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में आईएसबीटी का 60 प्रतिशत कार्य पूरा

Tue, 12 May 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट आईएसबीटी का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था ने मार्च 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। रोडवेज प्रशासन को कार्यशाला, रीजनल डिपो, स्टोर, टायर शॉप आदि तैयार कर सौंप दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर वर्ष 2023 में 55.90 करोड़ रुपये से आईएसबीटी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री ने इसे अपग्रेड कर हाईटेक आईएसबीटी के लिए 237.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। कार्यदायी संंस्था पेयजल जल निगम लोहाघाट की ओर से निर्माण एजेंसी वीकेजी ने अपग्रेड बजट से कार्य तेज कर दिया था।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि 187 बस क्षमता और एक बार में 14 बसों के संचालन का प्लेटफाॅर्म तैयार किया जा रहा है। मुख्य भवन के बेसमेंट में 156 कार क्षमता की पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर एसी वेटिंग हाॅल, टिकट काउंटर, एटीएम, रेस्टोरेंट, क्लॉक रूम, खोया पाया सेंटर, स्टाफ लॉज आदि, प्रथम मंजिल में रोडवेज के अधिकारियों का आफिस, सभागार, स्टोर आदि होंगे।
विज्ञापन

दूसरी मंजिल में मॉल, 14 दुकानें, तीन किड्स जोन और तीन हाॅल बनेंगे। तीसरी मंजिल पर 220 सीट क्षमता के दो मल्टीप्लेक्स हॉल, दुकानें, कैफे और चौथी मंजिल में होटल 14 कमरे, रेस्टोरेंट आदि बन रहा है। बहरहाल, नए वर्ष में हाईटेक आईएसबीटी की सौगात मिलने की उम्मीद जग गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें