मूलाकोट की रामलीला राम, लक्ष्मण को रिझाती सूर्पणखा
- फोटो : अमर उजाला
मूलाकोट में रामलीला की धूम मची है। लीला में देवीधुरा से आई छात्रा ने सूर्पणखा का जीवंत अभिनय कर लीला में चार चांद लगा दिए।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वजीर सिंह की अध्यक्षता में हुई लीला में राम-लक्ष्मण का वन में भटकना, राम-लक्ष्मण, सीता का पंचवटी में पहुंचना, पंचवटी में सूर्पणखा का प्रवेश, राम-लक्ष्मण को देखते हुए उन पर सूर्पणखा का मोहित होना, रूप बदलकर राम-लक्ष्मण के सम्मुख विवाह का प्रस्ताव रखना, लक्ष्मण द्वारा क्रोध में आकर सूर्पणखा की नासिका छेदन करना, खर-दूषण का वध, सूर्पणखा द्वारा रावण को आपबीती सुनाना, रावण द्वारा मारीच के पास जाने तक की लीला दिखाई गई।
लीला को देखने के लिए विकासखंड के दूर-दूर क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ब्यूरो