चंपावत के उदयन इंटरनेशनल स्कूल में बाल फिल्म देखने के बाद प्रफुल्लित मुद्रा में छात्र-छात्राएं।
- फोटो : बागेश्वर में पर्यावरण जागरूकता अभियान का पोस्टर लांच करते जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के लोग। संवाद
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्र-छात्राओं को दिखाई गई बाल फिल्म
चंपावत। अमर उजाला की 75वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पांच स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बाल फिल्म दिखाई गई। फिल्म देखने के बाद छात्र-छात्राओं ने पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
अमर उजाला फाउंडेशन की नोएडा से आई टीम ने चंपावत राजकीय प्राथमिक स्कूल, उदयन इंटरनेशनल, अटल उत्कृष्ट जीआईसी, जीजीआईसी और एबीसी अल्मामतार पब्लिक स्कूल में कुल 575 छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धक बाल फिल्म दिखाई। जादुई पेंसिल, समय का सदुपयोग, अच्छी बातें, अनोखा छाता जैसी फिल्में दिखाकर छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में अच्छा व्यवहार करने, अखबार पढ़ने के साथ आदर्श नागरिक बनने की नसीहत दी गई।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाल फिल्म को लेकर छात्र-छात्राओं में खूब उत्साह रहा। उदयन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन पांडेय, एबीसी अल्मामतार स्कूल के प्रबंध निदेशक मदन महर, जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या भुवनेश्वरी फोनिया और प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक कीर्तिबल्लभ गहतोड़ी ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल को छात्र-छात्राओं को सीख देने में मददगार बताया।