मां पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम में भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। रविवार को 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। भीड़ की वजह से सीढि़यों से मुख्य मंदिर तक पहुंचने में 50 मिनट से अधिक का समय लगा। नौ मार्च से शुरू हुए मेले की सरकारी अवधि को छह दिन बढ़ाया गया है। इस वजह से मेले का समापन नौ जून के बजाय अब 15 जून को होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि धाम में मेले के बाद भी श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति से जरूरी सुविधाएं देगी। संवाद