फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 श्रद्धालुओं ने पूरी की चार धाम की यात्रा

Fri, 21 Jun 2019 10:36 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान सर्वश्रेष्ठ यात्री पिस्टा देवी को पंचधातु से बनी बद्रीनाथ जी की मूर्ति भेंट करते स्वामी मोहनानंद जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषेश्वर महादेव मंदिर लोहाघाट के मठाधीश स्वामी मोहनानंद तीर्थ जी महाराज के नेतृत्व में चार धाम यात्रा कर तीर्थयात्रियों का दल लौट आया है।

विज्ञापन


11 दिवसीय तीर्थयात्रा में शामिल फरीदाबाद की पिस्टा देवी को सर्वश्रेष्ठ तीर्थयात्री के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें सर्वोत्तम तरीके से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।

पुरस्कार स्वरूप सवा पांच किलो वजन की पंचधातु से बनी बाबा बदरीनाथ जी की मूर्ति भेंट की गई। आठ से 18 जून तक चली इस तीर्थयात्रा में हल्द्वानी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, लोहाघाट, फरीदाबाद के 54 श्रद्धालु शामिल हुए जिन्हें गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी जी ने बताया कि तीर्थयात्रियों में आईजी मोहन सिंह रावत की धर्मपत्नी उपमा रावत, पूर्व दर्जा मंत्री दिलीप सिंह रावत, मधु चोपड़ा आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। ब्यूरो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें