चंपावत/रीठा साहिब। जंगल की आग में शनिवार को कुछ कमी आई। जंगल में आग कम होने के बावजूद आसमान में धुंध खूब छाई रही है। चंपावत से लेकर लधिया घाटी तक धुंध के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं जंगल की आग बुड़म गांव के खेतों तक पहुंच गई। प्रकाश राम सहित कई किसानों की अदरक, गडेरी की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
चंपावत वन प्रभाग में अब तक 18 घटनाओं में 13 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हुआ है। प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट का कहना है कि जंगल की आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग लेने का प्रयास किया जा रहा है।