फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने मूल्यों पर मांस बेचने पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति ने प्रशासन से क्षेत्र में मांस विक्रेताओं की ओर से मनमाने मूल्यों पर मांस बेचने पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने मांस विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर मानकों के तहत साफ सफाई रखने और सेनेटरी इंस्पेक्टर और पशु चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन चेकिंग करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने डीएम को पत्र भेजकर स्थानीय मांस विक्रेताओं द्वारा मनमाने मूल्यों पर मांस बेचने पर अंकुश लगाने की मांग की है। पत्र में लिखा गया कि आसपास के बाजारों में बनबसा से काफी कम मूल्यों पर मांस बेचा जा रहा है। उन्होंने मीट, मुर्गा, मछली के मूल्य तय करने और रेट लिस्ट प्रतिष्ठान में लगाने की मांग की है।

साथ ही मानकों के तहत प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई रखने, मांस ढक कर रखने, गंदगी को नगर क्षेत्र से दूर फिंकवाने आदि की मांग उठाई है। उन्होंने गांव, घरों की दुकानों पर बाजार मूल्य से अधिक पर सामान की बिक्री को गलत बताते हुए ग्रामीण दुकानों पर रेट लिस्ट लगवाने, प्रिंट रेट से अधिक पर सामान बेचने पर कठोर कार्रवाई करने और समय समय ग्रामीण प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें