टनकपुर (चंपावत)। स्काउट-गाइड कैडेट्स का द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण जारी है। शुक्रवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन की शुरूआत व्यायाम और फ्लैग सेरेमनी से हुआ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में स्काउट मास्टर ललित मोहन जोशी ने प्राथमिक सहायता में विभिन्न प्रकार की पट्टियां, स्ट्रेचर निर्माण को प्रायोगिक तरीके से समझाया।
ब्लॉक सचिव विपिन जोशी ने कम्पास, उत्तर दिशा की जानकारी, धरती का भूखा कोना विषयों को सरलीकरण कर बताया। जिला सचिव वेदप्रकाश पंत ने टोली विधि, हाइक हेतु पत्थर, लकड़ी और घास के चिह्नों के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचना, गुप्त संदेशों को पढ़ना आदि का प्रशिक्षण दिया। संगठन आयुक्त अंबादत्त पंत और जिला गाइड कमिश्नर कल्पना धामी के निर्देशन में शीला जोहार, निशा यादव, निर्मला बिष्ट, सुशीला उप्रेती आदि विभिन्न विद्यालयों के स्काउट मास्टर्स और गाइड कैप्टन शिविर के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।