चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में चहारदीवारी फांद कर छात्रों के रात में घूमने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने इसे लेकर जेएनवी प्रबंधन से स्पष्टीकरण तलब किया है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व कोतवाली पुलिस ने जेएनवी के आठवीं कक्षा के पांच छात्रों को रात के समय शहर में घूमते पकड़ा था।
पूछताछ में पता चला था कि ये छात्र प्रबंधन की अनुमति के बगैर विद्यालय से बाहर आए थे। अब इस मामले में डीएम ने जेएनवी प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है।